दो अंकों में पहुंची कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, अलग-अलग क्षेत्र की दो महिलाएं मिली पॉजिटिव

 शहर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई अंक में पहुंच गई। आज जो महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें से एक 57 वर्षीय महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, जबकि दूसरी 26 वर्षीय महिला अपनी बेटी का इलाज कराने अहमदाबाद गई थी। इस तरह शहर में अब तक 442 जनों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके अलावा ईरान से एयर लिफ्ट कर लाए गए 1036 भारतीय नागरिकों में से 18 करोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से 9-9 जैसलमेर व जोधपुर में सेना के वेलनेस सेंटर में रह रहे थे। 



शहर में गुरुवार सुबह की जांच रिपोर्ट में शहर के बासनी क्षेत्र की केके कॉलोनी निवासी एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री तलाशी जा रही है। साथ ही प्रशासनिक अमला उस क्षेत्र में पहुंच चुका है और क्षेत्र को सील कर व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान की तैयारी की जा रही है। साथ ही उसके परिजनों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह गत दिनों में कहां-कहां गई और कितने लोगों से मिली। एहतियात के तौर पर उसके परिजनों को भी एमडीएम अस्पताल ले जाया गया है। बाद में पता चला कि उसके घर के सामने एक महिला भीलवाड़ा से अपने रिश्तेदारों स मिलने यहां आई है। पुुलिस की मदद से उक्त महिला व उसके परिजनों को एमडीएम अस्पताल लाकर जांच की जा रही है। 



शाम में मिली दूसरी महिला
प्रशासन की तरफ से शाम पांच बजे जारी जांच रिपोर्ट में नागौरी गेट क्षेत्र की एक 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह महिला कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी का इलाज कराने अहमदाबाद गई थी। इस महिला ने रेल के जनरल कोच में यात्रा की थी। ऐसे में प्रशासन के सामने इसके साथ यात्रा करने वाले लोगों को तलाश करना भारी चुनौती बन गया है। 



जोधपुर में अब 10 कोरोना पॉजिटिव
जोधपुर शहर में अब तक 4 महिलाओं सहित कुल 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से तीन तुर्की से और तीन इंग्लैंड से लौटे है। जबकि मुंबई से जोधपुर तक की ट्रेन यात्रा के दौरान तुर्की से लौटने वाले पति-पत्नी के संपर्क में आने से एक युवती संक्रमित हो गई। वहीं बुधवार को मसूरिया क्षेत्र का एक 65 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाए गए थे। आज सुबह एक महिला के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है। और शाम को एक अन्य महिला भी संक्रमित पाई गई। इसके अलावा दुबई से लौटा पाली का एक युवक भी जोधपुर में ही भर्ती है। Two Officers in Indian Army Test Positive for Coronavirus